आदित्यपुर, मई 31 -- चांडिल, संवाददाता। चौका प्लस टू हाईस्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार सिंह का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पैतृक गांव बिहार के भागलपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से चौका क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन की खबर मिलने के बाद समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो, चौका बाजार समिति के अध्यक्ष बसंत प्रमाणिक, शत्रुघ्न महतो, रघु महतो समेत कई गण्यमान्य लोग उनके घर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्ती डॉ. कामेश्वर सिंह का निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...