चौका में सड़क दुर्घटना में दंपती समेत चार घायल
आदित्यपुर, जून 27 -- चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे ( एनएच- 33) स्थित दिनाई मोड़ के पास चलती ट्रक को कार ने पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कार में सवार मुकेश कुमार, उनकी पत्नी किरण देवी, साली प्रियांशी कुमारी एवं मुकेश के डेढ़ साल का बेटी वाणी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मुकेश कुमार का पैर एवं हाथ टूट गया। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे की है। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गया। घायलों का टीएमएच में इलाज चल रहा है। कार सवार बनारस के रोहनिया से जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा जा रहे थे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News कुशेश्वरस्थान:सड़क हादसे में चार युवक घायल, 3 डीएमसीएच रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.