आदित्यपुर, अप्रैल 20 -- चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) पर बोड़ामटांड़ के पास सड़क पार कर रही कोकिला बागती को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। महिला बोड़ामटांड़ की रहनेवाली है। इसकी जानकारी मिलने पर विहिप नेता नयन सिंह घटनास्थल पहुंचे तथा पुलिस की मदद से उसे चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया। नयन सिंह ने सड़क हादसा पर नियंत्रण करने को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.