आदित्यपुर, जून 22 -- चांडिल। चौका 2 हाईस्कूल में श्री शनिदेव भक्त मंडली एवं सदर हस्पताल,रांची के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया गया। मंडली के सदस्यों ने बताया कि चौका 2 हाईस्कूल में 20 सितंबर को पुनः रक्तदान शिविर आयोजित होगा। शिविर में भाजपा नेता आकाश महतो, गुरुचरण साव, शिव पूजन सिंह मुंडा, इमरान अंसारी,बिजेंद्र कुमार, रवींद्र महतो, महेश महतो, मनोरंजन महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...