जमशेदपुर, मई 19 -- टाटा-रांची मार्ग (एनएच-33) पर सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान रांची निवासी श्वेता कुमारी (24) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक जमशेदपुर के बारीडीह का निवासी है, जिसका नाम निश्चय कुमार गोराई है। उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है। उसकी स्थिति स्थिर है। जानकारी के अनुसार, श्वेता शनिवार को अपनी बहन के साथ कोलकाता से रांची पहुंची थी। रांची पहुंचने के बाद परिजनों को बताया कि उसे किसी काम से जमशेदपुर जाना है, जिसके बाद वह जमशेदपुर रवाना हो गई। यह भी पढ़ें- गोड्डा-हंसडीहा मार्ग पर सड़क हादसे में मरे युवक की हुई पहचान रविवार सुबह परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिली...