आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिला के चौका थाना क्षेत्र स्थित मिरुडीह गांव में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। उत्पाद विभाग एवं चौका पुलिस ने रविवार देर रात संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जो सोमवार की सुबह करीब 8 बजे तक चल। जानकारी के अनुसार, मिरुडीह गांव में लंबे समय से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का अवैध निर्माण एवं बिक्री की जा रही थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल, ढक्कन, स्टिकर, ड्रम, डेकची, बर्तन एवं पैकेजिंग एवं निर्माण में होने वाले उपकरण बरामद हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.