चौका में टैंकर के धक्के से युवक घायल
आदित्यपुर, सितम्बर 6 -- चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के टाटा- रांची नेशनल हाईवे (एनएच-33) स्थित चावलीबासा स्थित सेन पेट्रोल पंप के समीप तेल टैंकर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक मोहम्मद मुसायिद गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रांची से जमशेदपुर जा रहा था, जबकि टैंकर विपरीत दिशा से आ रहा था। हादसे के बाद घायल युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा और मदद का इंतजार करता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता आकाश महतो घटनास्थल पहुंचे। घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। न ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद चौका पुलिस के सहयोग से घायल युवक को पुलिस वाहन से चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.