आदित्यपुर, मई 11 -- चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित नूतनडीह में बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े हाइवा से डीजल की चोरी कर लिया। सुबह हाइवा चालक ने देखा कि हाइवा की टंकी का ताला खुला हुआ है और डीजल गायब है। ग्रामीणों का कहना था कि इनदिनों हाइवे किनारे खड़े बड़े वाहनों से डीजल की चोरी की घटनाएं हो रही है। एक गिरोह सक्रिय है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस रात्रि में हाइवे में गश्त नहीं करती है, जिस कारण बदमाशों का हौसला बढ़ा हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसकी लिखित शिकायत नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- चोरी किये गये सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.