आदित्यपुर, मई 26 -- चांडिल। विद्युत सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ सोमवार को चौका क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करने के खिलाफ पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। एक लाख रुपया का जुर्माना लगाया गया। बिजली विभाग ने सभी पांचों लोगों के घर का कनेक्शन काट दिया है। सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बकायादारों के खिलाफ भी करवाई की जाएगी। छापेमारी में कनीय अभियंता बलराम हांसदा, नंदकिशोर राय और अन्य विद्युतकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी में चार पर कारवाई यह भी पढ़ें- कटिया लगाकर एसी-कूलर चल रहे थे, पांच पर एफआईआर कटिया लगाकर एसी-कूलर चल रहे थे, पांच पर एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...