चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के पास शनिवार को नगर निगम ने 12 बिस्वा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया।
वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के पास शनिवार को नगर निगम ने 12 बिस्वा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया। यह मुख्य मार्ग पर है और इसका सर्किल रेट (बाजार दर) करीब 30 करोड़ रुपये आंका गया। चौकाघाट इलाके में राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के पास सरकारी जमीन पर भू-माफिया ने टिन शेड और दीवार खड़ी कर अतिक्रमण कर लिया था। यहां वाहन खड़ा करने के अलावा व्यापारिक गतिविधियां भी शुरू कर दी गई थीं। शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जांच कराई। इसमें सरकारी जमीन के बंजर होने की पुष्टि हुई। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को उसे अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया। सहायक नगर आयुक्त और नायब तहसीलदार शेषनाथ के नेतृत्व में शनिवार को प्रवर्तन दल और अतिक्रमण हटाओ दस्ता दो जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचा। अतिक्रमणकारियों ने प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.