सराईकेला, अप्रैल 6 -- सरायकेला/चांडिल । सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत मिरुडीह में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। उत्पाद विभाग व पुलिस कि सन्युक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार कि देर रात की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई है तथा इसमे सलिप्त संचालक व अन्य लोग मौका देखकर फरार हो गये । मिरुडीह में रोड के किनारे टिना का शेड लगाकर फैक्टी चलाया जा रहा था । 220 पेटी शराब जब्तमामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि विभाग को मिरुडीह में अवैध शराब के कारोबार की सटीक सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने रविवार को देर रात वहां छापेमारी की जो सोमवार सुवह 8 बजे तक चली, जिसमें कुल 220 पेटी ...