आदित्यपुर, अप्रैल 14 -- चांडिल। टाटा-रांची हाइवे(एनएच-33) पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित दुबराजपुर के पास बोलेरो और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसके कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो और कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए चांडिल सीएचसी में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया। एमजीएम भेज दिया गया। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में तीन घायल जानकारी के मुताबिक कार जमशेदपुर का तथा बोलेरो तिरूलडीह के चौड़ा का बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.