आदित्यपुर, अप्रैल 28 -- चांडिल। चांडिल में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौका थाना क्षेत्र के टाटा- रांची हाईवे (एनएच-33) स्थित बड़ामट़ांड़ में तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रही वृद्ध महिला कोकी देवी(70 वर्ष) को धक्का मार दिया। जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका टूईड़ुंगरी कि रहने वाली थी। घटना मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा पुलिस जीप में महिला को चांडिल सीएचसी में भर्ती किया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजन ने बताया कि कोकी देवी की तबियत खराब था। वह चावलिबासा पीएचसी से दवा लेकर वापस अपने घर जा रही थी, सड़क पार करने के दौरान बस ने वृद्ध महिला को जोरदार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.