मधेपुरा, जनवरी 11 -- कुमारखंड। श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड हुई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष ने परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती तेज करने और चौकसी बरतने का सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चौकस होकर ड्यूटी करें। थानाध्यक्ष ने कहा कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सभी 6 चौकी पोखरिया पुल, खुटीरही पुल , बेला सद्दी गुड़िया रोड़, मुसहरी चौक, चैनपुर मोड़ , परमानंदपुर भट्ठा रोड पर ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.