कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को एक साथ 198 जोड़ों का सामूहिक विवाह शुरू हो चुका है। पिछले विवाह में हुए बवाल को देखते हुए इस बार खासी चौकसी बरती जा रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मैदान में आर्य समाज की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक विवाह को शुरू करा दिया हैं। जिले के माननीय सभी नवविवाह जोड़ों को आर्शीवाद देंगे। नवदंपत्ति को 25 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। बाकी 60 हजार रुपये युवती के खाते में आएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने बताया कि जिले में 998 जोड़ों की शादी का लक्ष्य आया था। उसके मुताबिक बचे हुए सामूहिक विवाह को कराया जा रहा है। सभी फेरे व निकाह बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद ही होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...