मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- चरथावल चरथावल थाना क्षेत्र के गांव चौकड़ा में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर मामले की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत की और उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार गुरुवार को कसौली गांव के आधा दर्जन के करीब युवकों ने चोकड़ा गांव के दम्पति के साथ मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था । जहां से गंभीर हालत के चलते युवक को देर शाम जिला अस्पताल रेफर किया गया था। शुक्रवार को चरथावल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया त...