चौंढ़ेरा में उत्सव भवन के शिलान्यास सहित विकास कार्यों का लोकार्पण
बुलंदशहर, मई 14 -- क्षेत्र के गांव चौंढेरा में सांसद डॉ. भोला सिंह और विधायक अनिल शर्मा ने उत्सव भवन का शिलान्यास किया। साथ ही गांव में 2.25 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। गुरुवार को पहासू-पन्ड्रावल मार्ग पर गांव चौंढ़ेरा में उत्सव भवन शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक अनिल शर्मा, सीडीओ निशा ग्रेवाल, ग्राम प्रधान मीना कुमारी ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। उत्सव भवन करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। गांव में कराए गए सीसी रोड, डामर रोड के साथ मां चामुंडा देवी मंदिर पर पर्यटन विभाग से कराए गए सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.