हरदोई, जून 27 -- हरपालपुर। क्षेत्र के चौसार गांव में स्थित राम जानकी मंदिर में श्री परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने शस्त्र एवं शास्त्र के प्रणेता भगवान परशुराम जी की प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापित की है। उन्होंने कहा भगवान बिष्णु के अवतार परशुराम शस्त्र तथा शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। उन्होंने अत्याचारी राजाओं पर फरसे से अंत किया तथा ज्ञान शिष्यों तक पहुंचाया। विधि विधान से पूजन अर्चन कर मूर्ति की स्थापना की गई है। इस मौके पर अनुराग तिवारी, हर्षित त्रिवेदी, सत्यम मिश्रा, सूरज शुक्ला, राघवेंद्र अग्निहोत्री, देवेश चक्रवर्ती, सौरभ तिवारी, विवेक तिवारी, मृदुल तिवारी, श्याम मिश्रा, चंदन मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चौंसार में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...