बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- क्षेत्र के गांव चौंढेरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही केक काटकर उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया। शोभायात्रा में महापुरुषों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्नालाल ने फीता काटकर किया। बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में डॉ बी आर अंबेडकर,रामबाई अंबेडकर,महात्मा ज्योतिबाफूले,गौतम बुद्ध,संत रविदास की झांकियां शामिल रहीं। इसके बाद वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान मुन्नालाल प्रमुख,संदीप ठाकुर,वीरेंद्र कुमार,नरेंद्र सिंह,शादव, बंटी कुमार,अनिल कुमार, बलवीर सिंह, प्रेम सिंह, बल्लू सिंह नीतू सिंह, वीपी सिंह, बल्लू सिंह, कल...