बक्सर, मार्च 30 -- चौंगाईं प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन बेहतर अंक लाने पर शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों ने दी बधाई फोटो संख्या- चौगाईं, एक संवददाता। स्थानीय पीएम श्री राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौगाईं के छात्र-छात्राओं का मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेहतर अंक ने प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों का मान बढ़ाया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जहां अभिभावक निजी विद्यालयों को रूख करते हैं, वहीं इन छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूलों की पढ़ाई भी किसी से कम नहीं है। स्कूल के प्राचार्य कृष्णकांत ओझा ने बताया कि सभी बच्चे विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कर संकल्प लेकर पढ़ाई करते थे। ऐसे छात्र-छात्राओं को सभी शिक्षकों ने मार्गदर्शन देने का कार्य किया, जिसका ...