बक्सर, जून 21 -- - 622वीं रैंक लाकर बढ़ाया गांव और परिवार का मान: फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त राज्य सिविल सेवा परीक्षा में चौंगाई गांव के उत्तरपट्टी निवासी रौनक कुमार ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उमेश सिंह एवं रेणु सिंह के पुत्र रौनक कुमार ने प्रथम प्रयास में ही 622वीं रैंक प्राप्त कर आरडीओ पद पर चयनित होकर एक नई मिसाल कायम की है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में कैमूर के तीन युवाओं का जलवा, दो बने डीएसपी तो एक बने नगर कार्यपालक पदाधिकारीउपलब्धि का श्रेय उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। रौनक की प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा चंद्रपुरा, धनबाद से हुई। इसके बाद उन्होंने बीएन कॉलेज, पटना से स्नातक तथा दरभंगा हाउस, पटना से एमए की पढ़ाई पूरी की। विशेष बात यह रही कि उन्...