चोला पुलिस ने किया दो लोगों को जिला बदर
बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- चोला पुलिस ने जिलाधिकारी की संस्तुति पर गुंडा एक्ट के तहत दो शातिर अभियुक्तों को जिलाबदर किया है। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि थाने के गांव खानपुर निवासी एस पी ठाकुर उर्फ सतेंद्र सोलंकी उर्फ चेंका पुत्र लाल सिंह उर्फ अनंकपाल सिंह व नंगला वंशी निवासी अमित पुत्र सुभाष निवासी नगला वंशी को जिलाबदर किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के निवास स्थान पर मुनादी कराई। व उनके आवासों पर सूचना चस्पा की। दोनों जिलाबदर आरोपियों के खिलाफ थाना चोला में मारपीट, चोरी, लुट व अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.