बदायूं, फरवरी 18 -- बिल्सी। मंगलवार को नगर के तहसील रोड स्थित ओम शिव शक्ति मंदिर पर नगर की श्रीबालाजी भक्त मंडली के सेवादारों द्वारा श्रीबालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाया। यहां सबसे पहले श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया। फिर राम नाम का जप करते हुए बाबा को चोला चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। फिर बाबा को चांदी के वर्क अर्पण कर श्रृंगार किया गया। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा और गुधनी खौंसारा बलदेव मंदिर पर आचार्य ललित शर्मा समेत भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बाद में बाबा की आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.