वाराणसी, अप्रैल 18 -- चोलापुर (वाराणसी), संवाद। नेहिया गांव में बाबा बटुक भैरवनाथ के गेट पर झंडे के विवाद ने शुक्रवार को दूसरे दिन बड़ा रूप ले लिया। केसरिया ध्वज लगाए जाने से नाराज दलित समाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना, पीएसी के दरोगा हरेंद्र राय, सिपाही अंकित मिश्रा चोटिल हो गए। प्रकरण में 11 नामजद, 60 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मौके पर फोर्स तैनात है।नेहिया में बाबा बटुक भैरवनाथ का मंदिर है। इसका गेट मोहाव-बाबतपुर मार्ग स्थित गांव की सड़क पर है। यह भी पढ़ें- वाराणसी में आंबेडकर झंडा उतार केसरिया लगाने पर बवाल, प्रदर्शनकारियों के पथराव में ACP घायल पुलिस के अनुसार रामनवमी के दिन गेट पर के...