वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहनदासपुर स्थित गोमती के ककरहा घाट पर बुधवार सुबह नहा रहे दो बालक डूब गए। सारनाथ के लेढ़ूपुर निवासी यूनुस का 10 वर्षीय पुत्र अयान और चौबेपुर के कौवापुर निवासी आरिफ का 10 वर्षीय पुत्र जीशान परिजनों संग नहाने गए थे, दोनों डूब गए। दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है। दोनों बालक घटना स्थल से दो किमी दूर सुल्तानीपुर स्थित अपने ननिहाल आए थे। सुबह ही दोनों परिजनों के साथ ककरहा घाट पर पहुंचे और गोमती में स्नान करने लगे। अचानक गहराई में जाने से दोनों डूब गए। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर चोलापुर पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची और तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- गोमती में डूबा किशोर, 15 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग परिजन मौके पर बिलख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...