वाराणसी, अप्रैल 17 -- चोलापुर (वाराणसी), संवाद। गोला से चोलापुर, धरसौना होते ब्लॉक तक सड़क (चोलापुर बाईपास मार्ग) का चौड़ीकरण चल रहा है। व्यापारियों ने इस सड़क का नाम शहीद पथ करने की मांग की है। इस बाबत शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल ने अजगरा विधायक से मुलाकात की।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सेठ के नेतृत्व में चोलापुर, धरसौना के व्यापारियों ने विधायक टी. राम को उनके गोसाईं स्थित कैम्प कार्यालय में पत्रक सौंपा। व्यापारियों ने सबको उचित मुआवजा देने, सीवर, जलनिगम के पाइप और बिजली के तार को अंडरग्राउंड करने की मांग उठाई। इस दौरान सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश जायसवाल, मुन्ना सिंह, मनोरंजन तिवारी, सुभाष गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पुरवा चौराहा का नाम वंदे मातरम् चौक रखने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान ...