वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम सत्येंद्र कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्य संतोषजनक न होने पर सीएससी चोलापुर एवं मिसिरपुर के चिकित्सा अधीक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में संतोषजनक कार्य न होने पर विद्यापीठ एवं चोलापुर के संबंधित ऑपरेटरों को नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने का निर्देश दिया। एनआरसी में 55 प्रतिशत बेड खाली रहने पर नाराजगी जताई। डीएम ने होली से पहले आशा कार्यकर्ताओं सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी कर्मचारियों का मानदेय का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मातृ मृत्यु समीक्षा के अंतर्गत बीएचयू में हुई सभी...