कटिहार, मई 22 -- आजमनगर। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के चोलहर गांव में जहरीले सांप के डसने से एक महिला की हालत गंभीर हो गई। पीड़िता की पहचान गांव के निवासी मोहम्मद तौफीक आलम की 36 वर्षीय पत्नी साजला तरन्नुम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। महिला को बचाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए। यह भी पढ़ें- पलासी के गरहरा में सर्प ने महिला को डसाघटना का विवरण बताया जा रहा है कि साजला तरन्नुम अपने घर में थीं, तभी अचानक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घबराए परिजनों ने प्राथमिक उपाय के तौर पर उनके पैर में रस्सी बांध दी और आनन-फानन में इलाज के लिए आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने महिला की गंभीर स्थ...