देवरिया, अप्रैल 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बभनी गांव में कुछ लोगों ने दो युवकों को चोर समझ विद्युत पोल में बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। युवक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम स्थल पर सजावट के लिए बांस का डंडा लेने गए थे। घटना के बाद माहौल गरम हो गया है। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एससी/एसटी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बड़ी बभनी गांव में रविवार की रात दो युवक गांव के बाहरी छोर पर गए थे। इसी बीच कुछ युवकों ने उन्हें चोर समझ कर पकड़ लिया। विरोध करने पर विद्युत पोल में बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारने-पीटने ने के बाद उन लोगों ने पुलिस को बुलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.