चोर समझ कर युवक को पीटा, भेजा गया अस्पताल
गोरखपुर, जून 8 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भरपुरवा गांव में रविवार देर रात एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने पर ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। उसे चोर समझकर भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी पुलिस युवक को अपने साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस की जांच में युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, भरपुरवा गांव निवासी रामप्रताप प्रसाद भारती अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे उन्होंने घर के आसपास एक अज्ञात युवक को घूमते देखा और शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख युवक भागने लगा, लेकिन रास्ते में एक खंभे से टकराकर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। बाद में पुलिस उसे अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.