मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोरसंडी गांव में बुधवार की देर रात प्लाई फैक्ट्री से मजदूरी कर लौट रहे युवक को चोर समझकर पोल में बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कल्याणपुर हारौन निवासी रामबाबू सहनी के पुत्र जख्मी मिथिलेश कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित उमेश राय को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर रामबाबू सहनी ने गुरुवार को मेघुआ मोरसंडी निवासी उमेश राय, प्रमोद राय एवं संजय राय के खिलाफ मोतीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुत्र मोरसंडी गांव स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वहां से देर शाम घर लौट रहा था, तभी मेघुआ गांव के समीप आरोपितों ने चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद पोल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.