चोर पांच घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर समेट ले गए
लखनऊ, जून 25 -- चोरों ने इंदिरानगर, गोमतीनगर, गुडंबा,चिनहट और सैरपुर में बंद घरों के ताले तोड़कर नकदी व जेवर समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंदिरानगर के कार्तिकेयनगर निवासी प्रकाश कश्यप ने बताया कि 20 जून को परिवार संग वैवाहिक समारोह में शामिल होने गोंडा गए थे। 21 जून की देर रात लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने 40 हजार रुपये, डेढ़ किलो चांदी के जेवर व दो तोला सोने के जेवर समेत अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। वहीं, गोमतीनगर के विराटखंड-तीन निवासी कुमुद जोशी ने बताया कि 19 जून को चोरों ने घर का ताला तोड़कर सामान पार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने लाखों के जेवर, पांच घड़ियां व 60 हजार रुपये चोरी किए हैं।
चोरों के दुस्साहसिक हमले उधर, जौनपुर निवासी शशांक शे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.