चोर पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, वीडियो वायरल
बिजनौर, मई 28 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर उर्फ जंदरपुर में चोरी के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात शहर कोतवाली पुलिस चोरी के एक मुकदमे में नामजद आरोपी को पकड़ने गांव अलाउद्दीनपुर उर्फ जंदरपुर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसी दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी खुद को घिरा देखकर पिस्टल लेकर वाहन से उतरता दिखाई दे रहा है। काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा。 यह भी पढ़ें- मार डालो पुलिस वालों को...आरोपी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.