वाराणसी, जून 29 -- दानगंज (वाराणसी), संवाद। चोलापुर के रजला स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात चोरी हो गई। चोरों ने आधा दर्जन घंटा और दानपत्र पर हाथ साफ कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने चोरों को पकड़ने की बजाए मंदिर में नया घंटा लगवा कर मामले का रफा दफा करने का प्रयास किया। पुजारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि चोर सात घंटे और दानपात्र में रखी नगदी चुरा ले गये। अजगरा पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने चोर पकड़ने की जगह नया घंटा लगवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...