चोर ने दुकान से सामान चुराया, सीसीटीवी से दबोचा
फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- शिकोहाबाद में स्टेशन रोड स्थित परचून की दुकान से एक चोर ने हजारों के सामान को चोरी कर लिया। पीड़ित दुकान स्वामी ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अमन कुमार पुत्र महेश चन्द्र निवासी स्टेशन रोड मेहराबाद की एके कालेज स्टेशन रोड पर परचून की दुकान करता है। 11 अप्रैल की रात 10 बजे अपनी दुकान बन्द कर अपने घर चला गया। 12 अप्रैल की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान से गुटखा, शैंपू, चिप्स, चाय, बीडी सहित कई सामान चोरी हो चुके थे। पीड़ित ने अपने दुकान का सीसीटीवी कैमरा चैक किया तो एक युवक दुकान की जाली से सामान चोरी कर ले गया था। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकान स्वामी ने विक्रम पुत्र मुकेश गिहार को स्टेशन रोड से पकड़ लिया। पूछताछ में चोर ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.