गिरडीह, अक्टूबर 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। विगत दिनों बगोदर-सरिया एवं खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र में घटित चोरी की घटनाओं के उद्भेदन एवं रोकथाम हेतु एसपी डॉ बिमल कुमार द्वारा गठित एसआईटी ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देनेवाले एक गिरोह का पर्दाफोश किया है। एसआईटी ने गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी के 13 कांडों का उद्भेदन कर दिया है। साथ ही एसआईटी ने इन चोरी की घटनाओं में अंजाम देनेवाले सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन कर गिरिडीह पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी दी। कैसे पकड़े गये अपराधी : एसपी ने बताया कि बगोदर-सरिया एवं खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र में घटित चोरी की घटनाओं के उद्भेदन एवं रोकथाम के लिए एक विशेष छापेमारी दलका गठन किया गया था। विशेष छापेमारी दल के द्वार...