बलिया, जून 9 -- बलिया। दुबहड़ क्षेत्र के अखार गांव से चोरी हुए मोबाइल को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से मंगलवार को जनाड़ी चट्टी के पास से उभांव थाना क्षेत्र के चंदाडीह निवासी निखिल पाण्डेय को पकड़ा। पुलिस के अनुसार वह मोबाइल बेचने की फिराक में था, तभी पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद यह भी पढ़ें- चोरी करते दो आरोपित को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...