फरीदाबाद, जून 13 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर बड़खल-पाली रोड पर एक व्यापारी की खड़ी पिकअप के दो पिछले टायर रिम सहित चोरी कर फरार हो गए। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दूध का कारोबार करते हैं। अगली सुबह करीब पांच बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी के पिछले दोनों टायर रिम सहित गायब थे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। यह भी पढ़ें- चोर खड़ी पिकअप के टायर खोल ले गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...