कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- चरवा थाने के बलीपुर टाटा गांव स्थित मेले में जलेबी की दुकान लगाने पहुंचे दंपती से नकदी समेत मंगलसूत्र चोरी की वारदात के बाद महिला ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। आरोप है कि पुलिस को सुपुर्द करने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई के बजाय छोड़ दिया गया। पीड़ित दंपति ने सोमवार को मामले की शिकायत एसपी से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सरायअकिल थाने के अकबराबाद गुहौली निवासी सुनीता गुप्ता व उनके पति दिनेश गुप्ता दो दिसंबर से चरवा थाने के बलीपुर टाटा गांव स्थित मेले में जलेबी की दुकान लगाए हुए थे। तीन दिसंबर की सुबह दंपती दुकान पर ही सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक महिला के पर्स से दस हजार रुपया नकद और सोने का मंगलसूत्र निकालकर फरार हो गया। सुनीता गुप्ता ने बताया कि पांच दिसंबर की सुबह वही युवक फिर दुकान पर आया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.