अररिया, मई 25 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के बलुआ ड्योढी़ पेट्रोल पम्प से 12 मई को मोटर चोरी के आरोपी को पेट्रोल पंप कर्मियों ने पकड़ कर पलासी थाना पुलिस के हवाले किया। पकड़ाया पंकज यादव किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के पैकटोला का रहने वाला है। इस मामले में परमानंद फ्यूल सेंटर बलुआ ड्योढी़ के मैनेजर शंकर सिंह ने पलासी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि 12 मई की सुबह चार बजे माज रोड लाईन्स ट्रक का खलासी पेट्रोल पंप से मोटर चोरी कर कलियागंज की ओर ट्रक से निकल गया था। जो पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में दर्ज है। रविवार को पुन: उक्त खलासी पेट्रोल पंप पर दिखाई दिया। जिसे पेट्रोल पंप कर्मियों के सहयोग से दबोचकर पलासी थाना पुलिस के हवाले किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया क...