मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- साहेबगंज। बाजार स्थित केशव चौक के समीप परचून की दुकान में चोरी करने के आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया। युवक प्रतापपट्टी निवासी निजामुद्दीन है। इस दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें व्यवसायी शिवेंद्र और उसका भतीजा सत्यम जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर व्यवसायी शिवेंद्र कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मो. सद्दाम, मोइम मियां, मो. कलाम सहित 10 से 15 लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले आरोपित ने दुकान में चोरी की थी। उसकी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...