बोकारो, अप्रैल 22 -- नावाडीह। प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरई पंचायत के जुड़ामना में सोमवार मध्य रात्रि के बाद ग्रामीणों ने मवेशी चोर के शक में मवेशी ले जा रहे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। और चार मवेशियों को पड़कर बांध दिया। इसके बाद पेंक नारायणपुर थाना को सूचित कर दिया गया। सब इंस्पेक्टर घनश्याम कुमार रवि जवानों के साथ पहुंचकर जांच कर छोड़ दिया। जांच में पता चला की जो लोग मवेशी ले जा रहे थे वे लोग मवेशी के व्यापारी हैं और धूप रहने के कारण सुबह-सुबह दूसरे जगह बेचने को लेकर जा रहे थे। इस दौरान जुड़ामना में जुड़ामाना व नारायणपुर के कुछ ग्रामीण जो बारात से घर आ रहे थे, अंधेरी रात में यह देखकर उनको शक हुआ था। यह भी पढ़ें- चरवाहों के साथ मारपीट, बकरी ले जाने की कोशिश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.