शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- निगोही। तालगांव में चोर आने की अफवाह से हड़कंप मच गया। पूरे गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर चोरो को ढ़ूढ़ते रहे। बुधवार की रात नौ बजे की बात निगोही के तालगांव में किसी ने गांव में बच्चा चोर आने की खबर फैला दी। गांव में चोर घुस आने हड़कंप मच गया। जिसने भी सुना बह लाठी-डंडा के साथ जायज-नाजायज असलहा लेकर खेतों की ओर चल दिया। थोड़ी देर में ही पूरे गांव के लोग खेतो पर जमा हो गए। गांव के चारो ओर खोजने के बाद जब कोई न मिला,तो ग्रामीणो ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.