सीतामढ़ी, मई 3 -- चोरौत। पुलिस द्वारा रविवार को चोरौत-भिटठामोड़ एनएच-227 पथ पर एक गैस गोदाम के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान से सड़क पर गुजर रहे बिना कागजात व हैल्मेट के विभिन्न तरह के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक जांच स्थल से बचने का प्रयास करते मार्ग बदलकर आते जाते नजर आए, हालांकि पुलिस की सतर्कता के कारण सभी वाहनों की सघन जांच की गई। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि यह अभियान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, मादक पदार्थों व अवैध शराब के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई।जांच के क्रम में हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा व प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत अन्य आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.