चोरौत-बासुकी पथ पर दो बाइकों की टक्कर में दो घायल
सीतामढ़ी, मई 2 -- चोरौत। एनएच 227 के चोरौत-बासुकी पथ में अरैला चौड़ स्थित ईंट भट्ठा के पास शनिवार को दिन में करीब दो बजे दो बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल की पहचान क्षेत्र के यदुपटटी गांव के महेंद्र मुखिया के पुत्र रुपन मुखिया (22) तथा दूसरा मधुबनी जिले के मधवापुर क्षेत्र के बासुकी दुर्गापटटी गांव के बौयेलाल झा के पुत्र नवीन झा (26) के रूप में हुई। घायल दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों की मदद से बासुकी निवासी नवीन को सीएचसी मधवापुर में भर्ती कराया गया।यदुपटटी निवासी रुपन मुखिया को सीतामढ़ी ले जाया गया। बताया जाता है कि रुपन मधवापुर से अपने रिश्तेदार के यहां से शादी समारोह से लौटकर घर आ रहा था, इसी बीच अरैला चौड़ में पुपरी से चोरौत होते हुए बासुकी जा रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। उसके बाइक पर सवार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.