सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- चोरौत। चोरौत पुलिस ने चंद्रसेना गांव के समीप शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में शुक्रवार की शाम एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पकड़े गए युवक की पहचान पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली गांव निवासी परमेश्वर पंडित के पुत्र सनोज पंडित के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि शराब पीकर हंगामा कर रहे उक्त आरोपी को डायल 112 पर तैनात एएसआई संजय कुमार ने गिरफ्तार कर थाना लाने के साथ ही स्थानीय सीएचसी में जांच कराया। जांच में चिकित्सक के द्वारा अल्कोहल पीने की पुष्टि की गई। उसके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.