सीतामढ़ी, जून 14 -- मनोज कर्ण चोरौत। प्रखंड के बर्री बेहटा पंचायत के बलसा गांव स्थित सुरसरिया (मरधर) नदी से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक का शव का पहचान नहीं हो सकी है।

घटनास्थल का दृश्य नदी में शव उपलाता हुआ मिलने से आसपास के गांवों में तरह तरह की चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, अधवारा समूह की धौंस नदी से निकली (मरधर) सुरसरिया नदी में बलसा गांव के स्थित पुल के समीप रविवार सुबह करीब 8 बजे मवेशी चराने गए पशुपालकों ने नदी के पानी में एक शव उपलाता हुआ देखा।

पुलिस का हस्तक्षेप इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। तब लोग...