महोबा, अप्रैल 7 -- पनवाड़ी, संवाददाता। चोरों ने सोने चांदी के आभूषण पार दिए। गृह स्वामी घर में सोता रहा और चोर घटना को अंजाम देकर चंपत हो गए। पुलिस ने सूचना पर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है। थाना महोबकंठ क्षेत्र के कोहनियां गांव निवासी प्रमोद पाल न पुत्र रामस्वरूप ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात्रि घर के लोग सो रहे थे। चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमारी से सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। बताया कि जिस कमरा में वह सो रहा था उसी कमरा में अलमारी की चाबी रखी थी। सुबह कमरा का ताला टूटा मिला। चोर मंगलसूत्र, बिछिया, पायल सहित चार लाख के आभूषण चुरा ले गए है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। जिस कमरा में लोग सो रहे थे उसी से चोर चाबी ले गए और किसी को...