दुमका, जनवरी 13 -- दलाही। मासलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत के पाटनपुर (सवाडी टोला) निवासी अनिल सोरेन के घर से सोमवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। गृहस्वामी अनिल सोरेन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रात करीब 11 बजे तक सोहराय पर्व को लेकर चहल पहल और नाच गान किया गया फिर लोग अपने अपने घर चले गए। हमलोग भी खाना खा कर सो गए। रात 2 बजे बकरी के बच्चों का मिमियाने की आवाज से आँखे खुल गई और गौशाला में आकर देखा तो दो बाछी, एक गाय, एक बकरा ,एक बैल, दो बकरी और उनके तीन बच्चें सहित कुल दास मवेशियों में से दो बकरी,एक बकरा और एक बैल गायब था। जिसके बाद पत्नी बिबिनी किस्कु को बुलाया और दोनों मिलकर काफी खोजबीन किया लेकिन कही नही मिला। सुबह उक्त घटना की जानकारी पंचायत की मुखिया सुनीता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.