अमरोहा, जनवरी 23 -- हसनपुर। चोरों ने गुरुवार रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बीझलपुर के जंगल से 40 खंभों का बिजली तार काट लिया। इसके साथ ही एक गांव समेत करीब 50 निजी नलकूपों की बिजली पूरी तरह ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि रात किसी वक्त तारों को काटा गया। शुक्रवार सुबह किसान खेतों पर गए तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही गांव के तमाम किसान मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त न होने के कारण चोरों ने बेखौफ होकर घंटों तक तार काटने की वारदात को अंजाम दिया। बिजली विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार ने चोरी गए तार की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई है। तार चोरी होने से 50 निजी नलकूप व फूलपुर बीझलपुर गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। विद्युत विभाग व पुलिस की टीम ने मौका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.